aajtaktimes

जगदीश राय हो सकते है जफराबाद से बसपा प्रत्याशी ! विरोधियो में बेचैनी

जौनपुर। शनिवार को नगर के एक होटल में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में अरसे बाद मंच पर पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय को देखते ही कार्यकर्ताओं एक नया उत्साह भर गया। कार्यकर्ताओ ने जमकर उनका नारा लगाया। काफी दिनों के बाद अज्ञातवास से वापस लौटे जगदीश राय के चेहरे पर एक अलग चमक दिखी। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी से कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही श्री राय जफराबाद विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किये जा सकते है।
स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा बसपा से नाता तोड़ने उसके बाद एक एक करके कई नेताओ को मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद बसपा तीसरे नम्बर पर जाती दिखाई पड़ रही है। उसके बाद भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के प्रकरण के बाद से बहुजन समाज पार्टी हासियें पर खड़ी नजर आने लगी है। ऐसे में शनिवार को एक तरफ भाजपा द्वारा बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रर्दशन किया जा रहा था । वही दूसरी तरफ नगर के एक होटल में बसपा का कार्यकर्ता सम्मलेन चल रहा था इस कार्यक्रम कई मण्डलो के कोआडिनेटर मुनकाद अली सदर विधानसभा सीट के लिए दिनेश टण्डन को प्रत्याशी घोषित करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मच पर अतिथियों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय पहुंचे तो उनके समर्थको और कार्यकर्ताओ में नया जोश आ गया। इससे कयास लगाया जा रहा कि एक बार फिर बसपा जफराबाद से उन्हे प्रत्याशी घोषित करेगी।
मालूम हो कि इस सीट पर बसपा ने एक वर्ष पूर्व डा0 जेपी सिंह को प्रत्याशी बनायी थी लेकिन पिछले माह उनका पत्ता साफ करके संजीव उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया अब जगदीश राय की पार्टी में सक्रियता बता रही है कि अब संजीव उपाध्याय का नम्बर कटने वाला है ।

Related

UP 6339375429342017412

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item