एस पी ने तरेरी आँख , SO को महँगी पड़ी नींद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/so.html
🌕एसपी पवन कुमार के औचक निरीक्षण में सोते मिले थे एसओ धम्मौर
🌕 एसपी ने किया जवाब तलब
🌕 एसपी ने किया जवाब तलब
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी और आईजी रैंक अधिकारी तक बढ़ते अपराध के लिये बराबर पेंच कसते रहें मगर मठाधीस मातहत इसे एक कान से सुन दूसरे कान से निकाल "अपनी ढपली अपनी राग" की तर्ज पर अमल करने से बाज़ नहीं आ रहे, ऐसा ही एक ताज़ा मामला थाना धम्मौर का है,
सनद रहे कि पिछले पखवारे आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि समस्त एसएचओ ( थानाध्यक्ष ) अपने थाना क्षेत्र में रात्रि 12 से अलसुबह 4 बजे तक गस्त पर रहेगे और अधिनस्त मातहत अपने हल्के में गस्त कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाएं, विश्वस्त सूत्रों की मानें तो एडवाइजरी की ग्राउन्ड रिपोर्ट जानने के लिए एसपी पवन कुमार दिनांक 23/24 की रात समय लगभग 1:00 बजे जनपद के थाना धम्मौर जा धमके , जहाँ के थानाध्यक्ष एडवाइजरी को दरकिनार कर अपने सरकारी आवास में सोते पाए गए, जिसके बाद तत्काल एसपी पवन कुमार ने एसओ धम्मौर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया है,जिससे अन्य थानाध्यक्षों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।