हमसे पहले के प्रतिनिधि अमेठी की जनता को अपनी सियासत के रियासत का विरासत समझते थे : गायत्री प्रजापति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_997.html
असगर नकी
अमेठी। रविवार को अमेठी में अति पिछड़ी जाति में शामिल लोगों के सम्मान में आयोजित महा सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की ताजपोशी की, वहीं सम्मेलन में 14 सौ मेधावियों के साथ शामिल करीब 17 हजार पुरुष व् महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस बीच काबीना मंत्री ने अमेठी नरेश और उनकी धर्म पत्नी पर राजनीतिक शब्द बाड चलाते हुए कहा कि हमसे पहले के प्रतिनिधि अमेठी की जनता को अपनी सियासत के रियासत का विरासत समझते थे। गया देवी महा विद्यालय में रविवार को आयोजित अति पिछड़ी जाति का महा सम्मेलन व् सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का आयोजकों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी तक रहे यहां के जनप्रतिनिधियों ने अमेठी की जनता को अपनी सियासत के रियासत का विरासत समझते थे। झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों का इन लोगों ने कभी ख्याल ही नही रखा। उनका सिर्फ वोटों के लिए इस्तेमाल करते रहे। उन्हें अपनी रियासत की प्रजा समझते रहे। अमेठी को अपनी विरासत समझने वालों को जनता ने 2012 में उखाड़ फेंका। 2017 की आंधी में भी जनता के सामने ये लोग नही टिक पाएंगे। इज्जत मानसम्मान व् भावना के नाम पर कांग्रेस ने अमेठी को छला तो भाजपा ने झूठ बोला वहीं जाति वाद का जहर घोल कर बसपा ने समाज को बाँटने का काम किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग षड्यंत्र करते हैं मंदिर मस्जिद के नाम सांप्रदायिक सदभाव में जहर घोलने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार की वाहवाही लूटने के लिए ई रिक्शा बांटकर गरीबों को फंसा दिया। उन्होंने कहा कि सपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने गरीबों को ठगा है। मंत्री ने कहा कि सपा ने जो मान सम्मान जनता को दिया वह किसी ने नही दिया। बसपा से सावधान करते हुए कहा कि चुनाव आते ही बसपा के लोग समाज में जहर घोलने का काम शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सिद्धान्तों की पार्टी हैं जबकि अन्य राजनीतिक दलों के पास कोई सिद्धान्त नही हैं। इन राजनीतिक दलों ने गरीबों के आंसू पोछने का काम तो किया नही वरन उनके कार्यकाल में गरीबों की अश्रुधारा जरूर बही। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ी जातियों के लिये जितना विकास प्रदेश की सपा सरकार ने किया उतना किसी ने नही किया। उन्होंने बताया कि अमेठी में अतिपिछड़ी जाति के 5604 लोगों को पेंशन 1453 को कन्या विद्याधन 1722 को लैपटॉप 1632 लोगों को साइकिल 1340 परिवार को इंडिया मार्का हैंडपंप 1410 परिवार को लोहिया आवास के अलावा 25960 परिवारों में दाल व् कम्बल का वितरण किया गया। क्षेत्र की जनता में पढ़ाई इलाज व् शादी के लिए कैबिनेट मंत्री ने 3210600 रुपए का अनुदान दिये जाने की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा की मुझे आप पर भरोसा है आपको मुझ पर भरोसा रखना होगा। कार्यक्रम को सदस्य जिला पंचायत ओम प्रकाश वर्मा देव नारायण वर्मा सत्यदेव जैसवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश मौर्य धर्मराज पाल पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जानकी पाल यघ्य नारायण गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को विकास पुरुष का दर्जा देकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम में शामिल करीब 17 हजार पुरूष व् महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। अति पिछड़ी जाति के सम्मान समारोह के आयोजन में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।