aajtaktimes

‘सॉरी बहन जी’, लेकिन आप टिकट तो बेचती हैं

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को अपशब्द कहने के आरोपी दयाशंकर सिंह ने एक बार फिर मायावती से ‘सॉरी’ कहते हुए आरोप लगाया कि वह टिकट तो बेचती ही हैं। भाजपा से निष्कासित होने के बाद दयाशंकर सिंह फ रार हैं और पुलिस उन्हें तलाश रही है।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जब दयाशंकर से पूछा गया कि बसपा प्रमुख के खिलाफ आपने बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके पीछे वजह क्या है। तो उसका जवाब था कि मैंने जो भी कहा वह बहुत गलत था और मुझे इस पर अफ सोस है। 19 जुलाई को मीडिया के सवालों का जवाब देते वक्त मुझसे यह चूक हो गई।
हालांकि यह सच है कि जो भी शख्स टिकट की अधिक कीमत देता है, बसपा प्रमुख उन्हें ही टिकट बेचती हैं। मैंने अपशब्द कहे उसे लेकर उसी दिन माफी मांगी थी और फिर मांग रहा हूं।एक अन्य सवाल के जवाब में दयाशंकर ने कहा कि मैं पुलिस से सहयोग के लिए तैयार हूं और मुझे जहां भी हाजिर होने को कहा जाएगा, मैं आ जाऊंगा।

Related

UP 6024106699221686138

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item