aajtaktimes

16 साल में स्कूटी चलाने का लाइसैंस अब

नई दिल्ली: हममें से कई लोग कम उम्र में ही स्कूटर चलाना सीख लेते हैं लेकिन 18 साल से पहले हमें काफी रोका-टोका जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाइसैंस की आयु सीमा 18 साल ही निर्धारित की गई है। हालांकि जल्द ही अब इस रोक से थोड़ी राहत मिल सकती है और 16 साल में ही आपको गियरलैस स्कूटर चलाने का लाइसैंस मिल सकेगा।
रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवेज मिनिस्ट्री के राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने इस बात की पुष्टि की कि यह प्रस्ताव रखा गया है कि 100 सी.सी. से कम वाले गियरलैस स्कूटर्स के लिए लाइसैंस 16 साल की उम्र के बाद से ही जारी किए जाएं। सरकार की योजना है कि इन वाहनों में गति नियंत्रण का फंक्शन भी रखा जाए जिससे कि इनकी अधिकतम गति 80 कि.मी./घंटा ही हो।

Related

UP 7420691000509371321

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item