मोदी सरकार के दावे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_888.html
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सहकारिता एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे दावे करने एवं वाराणसी के विकास के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए यहां उन पर जमकर हमला बोला। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी वाराणसी स्थिति गड़वा घाट पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोनों नेता संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता को गुमराह करने एवं हर मामले में विफल रहने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) ने वरुण नदी की सफाई का काम किया, जो सभी को दिखाई दे रहा लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने 2 वर्षों से अधिक समय बीतने के बाद कुछ नहीं किया। यह भी सभी को पता चल रहा है। उन्होंने गंगा की सफाई के मामले में मोदी पर सिर्फ वादे और झूठे दावे करने का आरोप लगाया।
यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में अन्य पार्टियों की सरकार के मुकाबले प्रदेश में ज्यादा विकास कार्य करने का दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार जल्दी ही एक कार्य योजना बनाकर ऐतिहासिक असि घाट का वास्तविक विकास करेगी। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि सफाई के मामले में मोदी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा नदी का पानी काफी प्रदूषित है। मोदी और अमिताभ बच्चन को गंगा की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चन स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेस्डर हैं, लिहाजा उनकी भी जिम्मेवारी बनती है।
उत्तर प्रदेश के कैराना से हिंदुओं के कथित पलायान के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन वाली सरकार की गलत नीतियों चलते कश्मरी पंडितों का पलायान हो रहा है। सिंह ने विकास कार्यों के मामले में उत्तर प्रदेश को अव्वल बताते हुए कहा कि सपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्य देश के दूसरे राज्यों के लिए नजरी है।
यादव एवं सिंह ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा का दर्शन किया और गड़वाघाट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी शरणानंद महाराज का आर्शीवाद लिया। दर्शन-पूजन के दौरान पूर्व अभिनेत्री जया प्रदा एवं डिंपल कपाडिया एवं कई अन्य सपा नेता मौजूद थे। सिंह एवं दोनों अभिनेत्रियां ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में भी शामिल हुई।