सिद्धू नहीं होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव में
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_959.html
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को साल 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का चेहरा बनाए जाने संबंधी रिपोर्टों का खंडन किया है। केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम में सिद्धू को पंजाब में ‘आप’ का मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए जाने की योजना के सवाल के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू द्वारा राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिए जाने के साहस की सराहना की लेकिन उनके पार्टी में शामिल किए जाने के सवाल को वह टाल गए।
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अभी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया है और मेरा मानना है कि सभी अच्छे लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं। उल्लेखनीय है कि सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया और नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति ने राज्यसभा सीट के लिए मनोनीत किया था।