चौहान की मौत से पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में क्षति हुई : बेलाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_907.html
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के निधन पर यहां पार्टी कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर श्री सिंह को श्रधांजलि दी गई।
रविवार को आयोजित शोकसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष अधिवक्ता बेलाल अहमद ने की, श्री अहमद ने कहा कि पूर्व मंत्री श्री चौहान ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे, उनकी आकस्मिक निधन से पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में क्षति हुई है, श्री अहमद ने कहा कि श्री चौहान जबतक रहे उन्होंने हमेशा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को अपनाते हुए किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ी, अपने कार्यों और हमेशा हम सबको बेहतर मार्ग दर्शन के लिये श्री चौहान हम सब को याद आते रहेंगे।
शोकसभा के अंत में श्री चौहान की आत्मा की शांति के लिये मौन रखकर ज़िला पदाधिकारी व कार्यकर्ता फैजाबाद में आखरी दर्शन के लिये रवाना हुए, इस मौके पर मध्य ज़ोन प्रदेश सचिव आगा शाही, नगर अध्यक्ष डा. सौरभ मिश्र, असलम बाबा, सरदार इन्द्रपाल, अधिवक्ता संजय शर्मा, अधिवक्ता अशोक शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।