धर्म के ज़रिये ही समझाई जा सकती है वृक्षों की कद्र और कीमत: डॉ सुशील कुमार सिंह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_976.html
🌕लोलेपुर में पौधरोपण के साथ दिया गया हिन्दू मुस्लिम एकता का सन्देश
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । सरकार से लेकर आम-आदमी तक हर कोई आलीशान इमारतों और बेहतरीन आवागमन के लिये हरे पेड़ों पर आरा चला रहा है, लेकिन हरे पेड़ों के फायदों से वाकिफ कुछ लोग व संस्थाएँ आज भी मौजूद हैं, इन्हीं संस्थाओं में से गायत्री परिवार, विधि संकाय केएनआई पी.एस.एस. व घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के जागरुक लोग भी हैं जिन्होंने हरे पेड़ों को अपने हाथों से संजोने का काम किया है।रविवार को गायत्री परिवार, विधि संकाय केएनआई पी.एस.एस. व घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के
संयुक्त तत्वाधान में लोलेपुर कब्रिस्तान में 200 नीम के पौधों का पौधारोपण किया गया, डॉ सुधाकर सिंह और डॉ सुशील कुमार सिंह (प्राध्यापक विधि केएनआई पी.एस.एस.),डॉ प्रकाश ,प्रभाकर सक्सेना जी के संरक्षण में बच्चों व गांव वालो के साथ लोगो ने पौधारोपण किया,
इस बीच डॉ सुशील कुमार सिंह (प्राध्यापक विधि केएनआई पी.एस.एस.) ने बताया कि धर्म ही एक ऐसा माध्यम है जिसके ज़रिये से लोगों को वृक्षों की कद्र और कीमत समझाई जा सकती है, रविवार को लोलेपुर के कब्रिस्तान में 200 पेड़ों का रोपण स्थानीय लोगों के साथ करते हुए श्री सिंह ने कहा कि अपने मरहूम के नाम से अगर पौधे लगाये जायेंगे तो उसमें अपने का अक्स पाकर इसकी देखभाल भी की जायेगी, श्री सिंह ने बताया कि सोमवार को जनता इंटर कालेज रामगंज में बच्चों को जागरुक कर पौधा रोपण कराया जायेगा, एक सप्ताह पूर्व हज़रत अब्बास दरगाह गभडिया में भी संस्था द्वारा पौधरोपण कराया गया था, उधर श्री सिंह ने इस पर्यावरण दिवस में एक हज़ार पौधा रोपण कराये जाने की बात कही।
रविवार को इस मौके पर डॉ मोईन अतहर (प्रधानाध्यापक विधि संस्थान) ,मुसीद अहमद,राकेश सिंह ,कवी डीएम मिश्रा ,भारत भटनागर ,सरजू,शेखर श्रीवास्तव,आदित्य अग्रहरि ,अभिषेक सिंह,मुकेश प्रजापति,संतोष श्रीवास्तव के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।