aajtaktimes

भड़काऊ भाषण से दो समुदाय आमने-सामने

जैदपुर, बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत बीती शाम एक समुदाय द्वारा एक
विशेष वर्ग को खुलेआम भड़काऊ भाषण देने के बाद माहौल काफी गर्म हो गया।
ग्राम प्रधान ने भाषण देने वालों के विरुद्ध थाना जैदपुर में तहरीर देकर
मुकदमा दर्ज करने की मांग की।  जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर अन्तर्गत
बीती शाम 26 जुलाई को ग्राम बीबीपुर में स्थित मां दुर्गा विद्या मंदिर
पर सिद्धौर कस्बे के कुछ लोग आये और वहां पर बैठक करके मुस्लिम समुदाय के
लोगों के विरुद्ध भड़काऊ शब्द कहना शुरु कर दिया। जिससे धीरे-धीरे वहां पर
उपस्थित लोगों में आक्रोश फैल गया। धीरे-धीरे मामला गंभीर हो गया और दोनो
सुदाय के लोग आमने सामने आ गये। इस बात की जानकारी जब जैदपुर पुलिस को
हुई तो मौके पर जाकर जैदपुर थानाध्यक्ष ने किसी तरह से मामले को शांत
कराया। बाद में बीबीपुर ग्राम प्रधान ने थाने पर जाकर कई लोगों के
विरुद्ध लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी ने उक्त शिकायती पत्र को गंभीरता
से लेते हुए यह कहा कि पूरे मामले की जांच करा रहा हूं अगर जांच में
आरेाप सिद्ध हो गया तो मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस
घटना के बाद से बीबीपुर गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा
की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात कर दिये गये हैं।

Related

UP 5979646967912663129

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item