शिवसैनिकों ने मनाया उद्धव ठाकरे का जन्मदिन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_725.html
बाराबंकी। शिव सैनिकों ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का छप्पनवां जन्मदिन
धूम-धाम से मनाया। शिव सेना नगर ईकाई के तत्वाधान में बाराबंकी नगर के
प्रचीन धनोखर चौराहा हनुमान मन्दिर पर हवन पूंजन कर शिव सेना राष्ट्रीय
अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की लम्बी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना की और शिव
सैनिकों व आम जनता के बीच मिष्ठान का वितरण किया। इस अवसर पर शिव सेना
प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र पाठक ने कहा कि शिव सेना पार्टी प्रमुख
उद्धव ठाकरे एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं जिसका प्रमाण उन्होंने विगत
महाराष्ट्र विधान सभाओं चुनाव में अकेले बगैर किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने
का फैसला लिया था। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र विधान सभा
में पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी थी। और मजबूूर होकर शिव सेना का साथ
लेना पड़ा। ऐसे व्यक्तित्व का आज हम सब जन्म दिवस के अवसर पर अभिनन्दन
करते है। इस अवसर पर युवा सेना जिला प्रमुख शिवा पाठक, शिवसेना जिला
महासचिव पवन पाण्डे, शिवसेना नगर प्रमुख उमाशंकर दुबे, वरिष्ठ नेता कपूर
चन्द्र रस्तोगी, डॉ0 दिलीप कुमार यादव, रामसेवक रावत, बाबू लाल चौहान आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित थे।