हाइवे किनारे मिले घायल दो युवक, रेफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_857.html
बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट अन्तर्गत आज सुबह दो अज्ञात युवक बेहोशी के
हालत में हाईवे किनारे पड़े मिले। क्षेत्रीय नागरिकों की सूचना पर स्थानीय
पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर एक युवक को
लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया है। चर्चा है कि दोनो युवक जहर
खुरानी गिरोह के सदस्यों के शिकार हो गये हैं। जानकारी के अनुसार, बीती
रात थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा दो अज्ञात युवक
जिनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष की थी। बेहोशी के हालत में हाईवे किनारे
पड़े हुए थे। रात को ही कुछ लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली रामसनेहीघाट
पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने दोनो
युवकों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर एक
युवक की हालत काफी गंभीर थी। डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर
दिया। देखने से लग रहा था कि दोनो युवकों को नशीला पदार्थ खिलाकर जहर
खुरानी के सदस्यों ने उनका सारा सामान लूट लिया है और हाइवे किनारे उनको
फेंक कर निकल गये। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही
सारी हकीकत सामने आयेगी।