aajtaktimes

विवाहिता की पीट पीटकर हत्या

बाराबंकी। थाना मसौली अन्तर्गत दहेज लोभी दानवों ने दहेज में चार पहिया
वाहन न मिलने के कारण विवाहिता को पहले जमकर पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गये। मृतका के भाई की सूचना पर
घटनास्थल पर पहुंची मसौली पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिये भेज दिया।
 जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम गंगौरा
निवासी शिवकैलाश ने दो वर्ष पूर्व अपनी लड़की शशि की शादी थाना मसौली
क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी शिवसरन के लड़के मनोज के साथ में धूमधाम से
की थी। शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार शिवकैलाश ने दहेज भी दिया था।
शादी के एक साल तक तो ससुराल वालों ने जमकर अपना पन दिखाया। लेकिन उसके
बाद दहेज लोभियों ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया। आयेदिन किसी न
किसी बात पर दहेज लोभी पति मनोज व उनके घर के अन्य सदस्य शशि को मारते
पीटते थे और यह कहते थे कि अपने पिता से हम लोगों के लिये चार पहिया वाहन
गाड़ी लेकर आओ तभी तुम्हारा इस घर में गुजर बसर होगा। बेचारी शशि ने इस
बात की शिकायत कई बार अपने घरवालों से लेकिन उन लोगों की यह हैसियत नही
थी कि किसी तरह से उनकी मांग पूरी कर सकें। आज सुबह 7 बजे शशि के देवर
विनोद ने उसके भाई विमल को फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन दरवाजा नही खोल
रही है। जहां पर हो तुरंत चले आओ। बाद में विमल को सूचना मिली कि उसकी
बहन की हत्या कर दी गयी है। इसी सूचना पर विमल पहले थाना मसौली पहुंचा और
घटना की लिखित शिकायत की। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी मसौली दल
बल के साथ पहुंच गये और वहां पर जाकर देखा तो कमरे के अन्दर बेड पर शशि
की लाश पड़ी हुई थी। देखने से लग रहा था कि दरिंदो ने इसकी पीट-पीटकर
हत्या कर दी है। मौके पर पुलिस कर्मियों को ससुराल पक्ष का कोई भी
व्यक्ति नजर नही आया। थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम
के लिये भेज दिया। घटना के बारे में थाना प्रभारी का कहना था कि देखने से
मामला हत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी
हकीकत सामने आयेगी। उसी के बाद मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की
जायेगी। घटना के बारे में मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को उसके
पति मनोज, देवर विनोद, ससुर शिवसरन और सास आदि लोगों ने पीट पीटकर मार
डाला है। विमल ने थाना मसौली मंे चारों लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की
तहरीर दी है।

Related

UP 6383892561282800017

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item