aajtaktimes

युवा प्रगति ने कलाम को दी श्रद्धांजलि

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी भवन में युवा प्रगति सामाजिक संस्था के तत्वाधान में डा.
एपीजे अब्दुल कलाम का प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर संस्था के
अध्यक्ष फराज अहमद खां ने बताया कि अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से
मशहूर थे और भारत की उन्नति के लिये अपना योगदान दिया है। उन्होने यह भी
बताया कि हम सब युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये और उनके मार्गदर्शन
पर चलने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रुप से कमर हयात,
अंकुर यदुवंशी, शाद किदवाई, जिशान कुरैशी, ़ऋषि जायसवाल, साईं शर्मा, मो.
शहीम, समीर खां, शावेज अहमद इत्यादि उपस्थित रहे।

Related

UP 6926730280174634247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item