भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_938.html
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में भारतीय किसान यूनियन के
प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला चिकित्सालय बाराबंकी की उपस्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का
आयोजन किया गया। जिसमें 29 कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु
पंजीकरण कराया तथा 26 कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया जो निम्नवत
है शिव देवी, दुर्गेश कुमार, संदीप कुमार, हनोमान, हेमन्त कुमार, उत्तम
कुमार वर्मा, शिव मगन, संतोष कुमार, सुरेन्द्र कुमार, जागेश्वर प्रसाद,
सुरेश चन्द्रा, घनश्याम कश्यप, ब्रिजेन्द्र कुमार, अमरीश कुमार, गुरूमुख
सिंह, विनोद कुमार, सुन्दर लाल, ललित कुमार, राम मनोरथ, बिन्दू कुमार,
अमित कुमार, पवन कुमार, अरविन्द कुमार आदि। उक्त कार्यक्रम को प्रभारी
चिकित्सा अधिकारी रक्तकोष डा. एसके शुक्ला के नेतृत्व में राजा राम रावत,
एससी वर्मा, शोभानाथ, विवेकानन्द त्रिपाठी, दीपक वर्मा, विनोद कुमार, मो.
तकी आदि ने सफल बनाने में योगदान किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में
भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, सतीश वर्मा ‘रिन्कू’, हौसिला प्रसाद,
रामसजीवन वर्मा, अमर सिंह, रामानन्द विनोद प्रधान, केवल प्रसाद, अनुपम
वर्मा, राकेश पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, हरिराम पाल, मुन्ना लाल, आदि ने
कार्यकार्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

