एमएलसी राजेश ने विश्व युवा कौशल का किया शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_807.html
बाराबंकी। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण
संस्थान में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी राजेश कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित कर
किया। मुख्य अतिथि ने संस्थान परिसर में समस्त व्यवसायों के
प्रशिक्षार्थियों द्वारा लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन
किया एवं प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण कार्र्याे का उत्साहवर्धन किया।
संस्थान परिसर मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर
मुख्य अतिथि ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह देश युवाओं का देश
है तथा इस देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने
कौशल विकास मिशन तथा आई.टी.आई. में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षित
युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न बड़ी
कम्पनियों एवं मेट्रो परियोजना आदि में व्यवस्था की गयी है और कहा कि
आईटीआई के प्रशिक्षार्थी विकास में नींव की ईंट हैं। इस अवसर पर संस्थान
के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने कौशल विकास योजना की गुणवत्ता को
विश्व स्तरीय बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की चर्चा की गयी एवं
कहा कि इस संस्थान को प्रदेश में सर्वेश्रेष्ठ आईटीआई बनाने के लिए
दृढसंकल्प रहेगें। कार्यक्रम का संचालन कार्यदेशक एलएस शुक्ला द्वारा
किया गया। इस अवसर पर कार्यदेशिका जमाल आरा, अनुदेशक पीडी मिश्रा,
रामसजीवन, हरिनाम प्रसाद, जगदीश प्रसाद, मंजू वर्मा, बच्छराज, गणेश
प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं अभिषेक मिश्रा एमआईएस
मैनेजर उ.प्र. कौशल विकास मिशन सहित अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थिति रहे।

