महिला थाना, घुंघेटर व मो.पुर खाला का घेराव कर भाजपाईयो ने जताया आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_187.html
बाराबंकी। समाजवादी सरकार जनपद व प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था,
उत्पीड़न, हत्या, घूसखोरी, बलात्कार जैसी बढ़ते अपराधो से आक्रोशित भारतीय
जनता पार्टी प्रदेश भर में थाना घेराव अभियान चला रही है। भाजपा सांसद
प्रियंका सिंह रावत के नेतृत्व में जिलामुख्यालय पर सैकड़ो भाजपा
कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने का घेराव किया। घेराव करते हुए
कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन व सरकार के विरूद्ध जमकर नारे लगाये।
सांसद ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म
हो चुका है, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती आम हो चुकी है, पीड़ितो को
न्याय के लिए सत्ताधारी नेताओ के आगे गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। जनता
त्राहि-त्राहि कर रही है, पर मुख्यमंत्री जी को सत्ता के सुख में जनता का
दुख-दर्द नही दिख रहा। सांसद ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं के साथ महिला
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा। धरना स्थल पर सांसद के साथ जिलाध्यक्ष
अवधेश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष अर्चना
श्रीवास्तव, महामंत्री निर्मला रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता
सिंह, अंजू, नगर अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र सहित सैकड़ो की संख्या में लोग
उपस्थित रहें। इसके अलावा जनपद में घुंघटेर थाना व मो0पुर खाला थाने का
घेराव व धरना प्रदर्शन किया गया। घुंघटेर थाने पर घेराव का नेतृत्व करते
हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा के साथ जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,
साकेन्द्र वर्मा, विजय शुक्ल, केएन शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,
सत्यनाम वर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। उपस्थित
पदाधिकारियांे ने ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल
उठाये तथा प्रदेश की समाजवादी सरकार को भूमाफियाओ, अपराधारियों का
संरक्षणदाता बताया। मो.पुर खाला थाने का घेराव कर भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने समाजवादी सरकार व पुलिस प्रशासन को ध्वस्त कानून
व्यवस्था का अपराधी बताया।
बनीकोडर थाने का घेराव आज
बाराबंकी। दरियाबाद विधान सभा अंतर्गत थाना रामसनेहीघाट भाजपा के घेराव
को लेकर बनिकोडर में भाजपा नेता अंगद सिंह विगत कई दिनों से गांव-गांव
जाकर कार्यकर्ताओ से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए दिन
रात एक किये हुए है। आज 10 बजे भिटरिया स्थित भूमि विकास बैंक के ग्राउंड
में एकत्र होकर जुलुस के रूप में पैदल मार्च करते हुए थाने का घेराव
करेंगे। इस घेराव कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुंदर लाल दिक्षित, जिला
अध्य्ाक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पर्व प्रमुख विवेकानद पाण्डये, जिला पंचायत
सदस्य सतीश कुमार शर्मा, सहित मंडल बनीकोडर के सभी कार्यकर्ता व
पधाधिकारी मौजूद रहेंगे। बनिकोडर के कार्यकर्ताओ की कल के घेराव की अग्नि
परीक्षा भी होगी। साथ ही साथ ये ब्लॉक जिला अध्य्ाक्ष भाजपा का भी है।
इससे सबकी निगाह लगी हुई है। क्योंकि कल इस विधानसभा का आखिरी घेराव है।

