दबंगो की पिटाई से घायल महिला की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_947.html
बाराबंकी। थाना सफदरगंज अन्तर्गत एक माह पूर्व खड़ंजे के विवाद को लेकर
प्रधान समर्थकों द्वारा की गयी महिला की पिटाई में नया मोड़ आ गया है। जब
बीती रात इलाज के दौरान लखनऊ अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मौत की खबर सुनने के
बाद प्रधान समर्थक गांव से भाग खड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार, तीस मई
की दोपहर को थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम चेतपुरवा निवासी रामराज के घर
के सामने से ग्राम प्रधान जबरदस्ती खड्ंजा निकलवा रहा था। जब रामराज और
उसकी पत्नी लीलावती ने विरोध किया तो प्रधान समर्थक कमलेश कुमार, दुर्गेश
कुमार, मायाराम, देवेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार आदि लोगों ने सरेआम रामराज
और उसकी पत्नी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने घटना की सिर्फ
एनसीआर दर्ज करके घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा
था। जहां पर डाक्टरों ने लीलावती को लखनऊ रेफर कर दिया था। बीती रात
लीलावती की इलाज दौरान मौत हो गयी। जैसे ही मौत की खबर गांव में पहुंची
तो प्रधान समर्थक गांव छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर सफदरगंज पुलिस
ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना
है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जायेगा।