सुजीत शाह ने समर्थको के साथ ली बसपा की सदस्यता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_958.html
बाराबंकी। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन शहर स्थित गोल्डेन प्लाजा में आयोजित
किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द्र गौतम
एवं संचालन पूर्व जिला प्रभारी आरपी गौतम ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के
मुख्य अतिथि पूर्व मन्त्री जोनल कोआर्डीनेटर लाल जी वर्मा के समक्ष टीम
इन्सानियत के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह ने टीम इन्सानियत को बहुजन
समाज पार्टी में विलय कर दिया और पूरी निष्ठा के साथ बहुजन समाज पार्टी
ने शामिल हुए। सुजीत कुमार शाह के नेतृत्व में हजारों लोगो ने सपा, भाजपा
छोड़कर बसपा में अपनी आस्था व्यक्त की। श्री वर्मा ने शामिल हुए सभी लोगो
को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी। श्री
वर्मा ने कहा कि जिस तरह आज हजारों नौजवानों ने सपा, भाजपा को छोड़कर
बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए है। इससे यह साबित होता है कि सपा,
भाजपा के झूठे वादों से नौजवान अपने आपको ठगा हुंआ महसूस कर रहा है। सपा
के लोगों ने चुनाव के समय नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप, टैबलेट,
कन्या विद्याधन, मुस्लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण, कर्ज माफी, किसानों को
खाद्य पानी बिजली देने के लिए आदि सैकड़ों झूठे वादे किया था। एक भी वादा
सपा सरकार पूरा नहीं कर सकी। उन्होने आगे कहा कि बसपा सरकार में कानून का
राज कायम था गुण्डे माफिया जेल की सलाखों में थे सर्वजन हिताय सर्वजन
सुखाय की नीति पर सर्व समाज के गरीबों, व्यापारियों, अधिकारियों,
कर्मचारियों, हर क्षेत्र में आगे बढने का अवसर एवं सम्मान मिल रहा था, एक
भी दंगा बसपा सरकार में नही हुआ गरीबों के हित में जनकल्याणकारी योजनाये
चल रही थी, छात्र गरीब किसान सभी खुशहाल थे। आपसी भाईचारा, सामाजिक
सौहार्द एवं समतामूलक समाज बन रहा था। जो सपा भाजपा की मिली भगत से बिखर
गया है। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने कहा कि सपा भाजपा के अफवाहों
एवं झूठे वादों से आप सब सावधान रहना। इस मौके पर प्रमुख रूप से पवन
कुमार, विजय कुमार, पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत, पूर्व विधायक गीता
गौतम, हफीज भारती, आरपी सिंह, सुधीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, आरपी
गौतम, मुस्ताक प्रधान सहित हजारो की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद
रहे।