aajtaktimes

महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, अब दो रुपये से ज्यादा की कटौती

नई दिल्ली। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी के बीच पेट्रोल के दाम आज 2.25 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 42 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए। इस महीने पेट्रोल डीजल के दाम में यह दूसरी कटौती है।
देश की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि कटौती आज मध्यरात्रि से प्रभावी होगी। इससे दिल्ली में पेट्रोल के दाम अब 64.76 रुपये से घटकर 62.51 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे। इसी तरह डीजल के दाम मौजूदा 54.70 रुपये से घटकर 54.28 रुपये प्रति लीटर रहेंगे।
इन दामों में इसी महीने यह दूसरी कटौती है। इससे पहले एक जुलाई को पेट्रोल के दाम 89 पैसे, जबकि डीजल के दाम 49 पैसे प्रति लीटर घटाए गए थे। इससे पहले एक मई से लेकर दाम में चार बार वृद्धि हुई थी। इंडियन आयल ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल व डीजल के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मूल्यों तथा रुपये-अमेरिकी डालर विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए यह कटौती की गई है।

Related

UP 667138826957956337

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item