aajtaktimes

पुल निर्माण में केन्द्र करेगा हर संभव मद्द

बाराबंकी। हैदरगढ़ में बाजपुरा घाट पर सेतु निर्माण की मांग को लेकर
स्थानीय ग्रामीणो द्वारा जारी जल सत्याग्रह में सांसद प्रियंका सिंह रावत
के मुख्य सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा घाट पर पहुॅचकर ग्रामीणों से
मुलाकात की। श्री चन्द्रा ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि
इस संदर्भ में वह सांसद के माध्यम से प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर बाजपुरा
घाट पर यथाशीघ्र पुल निर्माण कराये जाने की मांग की जाएगी तथा केन्द्र
सरकार से सेतु निर्माण हेतु हर सम्भव मदद दिलाये जाने की आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तम राम, रन बहादुर राना, सुशील जायवाल, परिपूर्णानन्द
वर्मा, विनय विश्वकर्मा, राजकुमार, सोनू सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related

UP 6640882036181719043

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item