अकीदत व एहतेराम के साथ पढ़ी गयी अलविदा की नमाज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_23.html
जैदपुर बाराबंकी। रहमतों बरकतों नेयमतों रमजान माह के आखरी जुमे को आज
कस्बे व आस पास क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदत व एहतेराम के साथ नमाजे
अलविदा अदा किया गया तथा आपसी प्रेम व भाई चारे सहित अमन व शॉन्ति की दुआ
मॉगा गयी। जानकारी के अनुसार, अवध का कदीमा कस्बा जैदपुर आपसी भाई चारे
प्रतीक है। जहां पर्व कोई भी हो लोग आपस में मिलकर मनाते हैं। इसी भाई
चारे व सौहार्द्व के चलते हमारा कस्बा दूर दूर तक प्रसिद्व है। नगर
पंचायत जैदपुर व आस पास क्षेत्र में रमजान माह के आखरी जुमे को मस्जिदों
में नमाजे अल्विदा शांति पूर्वक अकीदत व एहतेराम के साथ अदा किया। जहॉ
भारी संख्या में लोग सफेद कुर्ता पैजामा टोपी पहनकर नमाज में शामिल हुये।
नामाजियों की संख्या अधिक होने के कारण मस्जिदों के बाहर भी जमाअत की
कतारें लगायी गयी। बादे नमाज अलविदा लोगों ने अमन शॉन्ति भाई चारा प्रेम
कायम रहने की दुआयें मॉगी। नमाजे अलविदा से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष
रियाज अहमद के आदेशानुसार कस्बे में विशेष रूप से सफाई पानी व चूने का
छिड़काव हर वार्ड व हर मोहल्ले में किया गया। देख रेख हेतु पुलिस प्रसाशन
भी मस्जिदों के आस पास व कस्बे में गश्त करता रहा।