aajtaktimes

पुत्र पर शीशी से वार, हालत गम्भीर

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के उदीयासन गांव में मंगलवार को मृत सिपाही की पत्नी ने अपने बच्चे पर शीशी से वार कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु स्थानीय नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताा गया कि उक्त सिपाही की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी है जिसके बाद से उसकी पत्नी बेसुध रहती है। लोगों के अनुसार अपने लगभग 5 माह के बच्चे को उसने आज शीशी से मारकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार हेतु केराकत नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये हैं।

Related

UP 6952606644911219621

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item