aajtaktimes

खेतासराय के महरौड़ा गांव पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में गत दिवस बारिश से मकान गिरने पर 36 वर्षीय राम अवध सहित उसकी 7 वर्षीया पुत्री सोमल की हुई दर्दनाक मौत पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को उनके घर पहुंचा। इस मौके पर पूर्व विधायकद्वय सुरेन्द्र प्रताप सिंह व बांके लाल सोनकर के अलावा राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, अजय सिंह, बलराम राजभर, बलिहारी राजभर, संजीव पाठक ने परिजनों का हालचाल लेते हुये आर्थिक मदद किया। मौके से ही पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर व सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी शाहगंज और विकास खण्ड अधिकारी सोंधी से वार्ता करके परिजन को सरकारी सहायता व आवास दिलाने की मांग किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी शाहगंज की भूमिका को गैरजिम्मेदाराना बताते हुये स्थानीय सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों व चिकित्सक की लापरवाही बताया। साथ ही कहा कि मृतक के परिजन भुखमरी के कगार पर हैं तथा घायल के उपचार हेतु धन नहीं है। इस पर प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी से आर्थिक व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम, पूर्व प्रधान बेचन राम, फूलमन बिन्द, कैलाश चन्द, श्याम करन, सिकन्दर, साहब लाल गौतम, राजवीर दुर्गवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4238050355919793620

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item