aajtaktimes

कारगिल विजय दिवस पर तमाम लोगों ने किया रक्तदान

मो0 सोहराब
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को एक फाउण्डेशन द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय सहित तमाम लोगों ने रक्तदान किया। इसके पहले अतिथियों के रूप में मौजूद विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा, आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय सहित अन्य को बुकें देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों ने रक्तदान किया। साथ ही कारगिल विजय दिवस मनाते हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रवीन्द्र कुमार पोरवाल, योग गुरू अचल हरिमूर्ति, समाजसेविका डा. अंजू सिंह, उत्तम गुप्ता, पीआरओ राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी, उपनिरीक्षक मेराज अहमद, टीएसआई घनश्याम यादव, सै. मो. मुस्तफा के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अन्त में आयोजन समिति के विनोद तिवारी ने समस्त आगंतुकांे व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 4741360246462913777

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item