aajtaktimes

इंडिगो प्लेन में लगे IS IS के समर्थन में नारे, पैसेंजर्स उतारे गए, एक हिरासत में

मुंबई। मुंबई में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगने लगे थे। इसके बाद विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान उतरने के बाद सभी यात्री दहशत में दिखे।
इंडिया की फ्लाइट IGO89D में आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगने के बाद पायलट ने जैसे ही इमरजेंसी लैंडिग कराने की उद्घोषणा की, वैसे ही कई यात्रियों की सांसे ही थम गई और जब विमान हवाईअड्डे पर उतरा तब उन्होंने राहत की सांस ली।


विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट के सारे यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट की चैंकिंग जारी है। पुलिस ने आईएसआईएस समर्थन में नारे लगाने वाले शख्स ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट दुबई से कालीकट जा रही थी। तभी विमान में एक शख्स ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद फ्लाइट कि इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पुलिस ने नारे लगाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर रही है। और जानने की कोशिश कर रही है कि इस शख्स का मकसद क्या था।

Related

UP 2981779367370445523

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item