आज 10वीं बार लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/10.html
नई दिल्ली: आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर आज लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार पर तीखा प्रहार करने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने आज बताया कि उम्मीद है कि सदन इस मुद्दे पर अल्पावधि चर्चा करेगा। हाल के महीनों में दालें और कुछ अन्य वस्तुओं की कीमतों के आसमान छूने से आम आदमी के बुरी तरह से प्रभावित होने को लेकर विपक्षी पार्टी ने नरेंद्र मोदी शासन पर तीखा हमला शुरू किया है। राहुल गांधी आज लोकसभा में दो साल में 10वीं बार बोलेंगे। इससे पहले राहुल ने लोकसभ में चार महीने पहले बजट सेशन में संसद में अपने विचार रखे थें। गौर करने वाली बात यह है कि राहुल सदन की कार्यवाही में लगातार हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन वे बोलते बहुत कम हैं।
संसद में गुजरात दलितों की पिटाई पर हो रहा था हंगामा, सोते दिखे राहुल गांधी
पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को निशाना बनाया था और पार्टी सांसदों से आक्रामक होने को कहा था। उन्होंने इसके लिए सरकार और इसके मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया था। आर्थिक वृद्धि के सरकार के दावे की हवा निकालते हुए उन्होंने कहा था कि जब वे आर्थिक वृद्धि और जीडीपी आंकड़ों की बात करते हैं तब उनके खुद के पार्टी नेता उस पर सवाल उठाते हैं। भाजपा ने संप्रग सरकार की हर महत्वपूर्ण एफडीआई पहल को बाधित कर दिया है। और अब इसने रक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को सभी के लिए खोल दिया है।