aajtaktimes

UP में 21 IAS और 3 PCS अधिकारियों का तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक बडा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा  के 21 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार रमारमण मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा तथा अध्यक्ष नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर को अध्यक्ष नोएडा ,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के पद के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
डा. अरुणवीर सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष प्रमुख स्थानिक आयुक्त उत्तर प्रदेश नई दिल्ली तथा अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासानाधिकरण प्रवीर कुमार को अध्यक्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर भेजा गया।
कृषि विभाग के प्रमुख सचिव एवं कृषि ,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग में तैनात प्रदीप भटनागर को राज्य का नया कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है जबकि ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रमोद चन्द्र गुप्ता को मैनपुरी का जिलाधिकारी बनाया गया है।
संजीव सरन प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण ,वाह्य सहायतित एवं एनआरआई विभाग को प्रमुख सचिव एनआरआई विभाग के पद के प्रभार से अवमुक्त कर दिया। इसके अलावा सरन अन्य विभाग के पदो पर यथावत बने रहेंगे। वहीं दसूरी तरफ आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार रामपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जंग बहादुर यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है जबकि कानपुर देहात में तैनात मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव को विशेष सचिव दुग्ध विकास एवं अपर आयुक्त दुग्ध विकास विभाग लखनऊ भेजा गया है तथा दुग्ध विकास विभाग में तैनात कृष्ण कुमार गुप्ता को श्रीवास्तव के स्थान पर कानपुर देहात भेजा गया है।

Related

UP 1039967748949982069

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item