aajtaktimes

सपा पर बरसे अफजाल अंसारी,

आजमगढ़ आगामी 2017 विधानसभा चुनाव को देखते हुए आजमगढ़ पहुंचे कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार ने जो वादे किये थे उन वादों को वह पूरा नहीं कर पाई।

आजमगढ़ जिले के नेहरू हाल में कार्याकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्वांचल व उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आजमगढ़ का बहुत ही महत्व है। सपा द्वारा न विलय किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो भी घटना हुई उस आग में आजमगढ़ भी झुलस गया, यह अलग बात है कि दमकल के पानी से बाद में आग को बुझा दिया गया।

अंसारी ने कहा कि बलराम यादव जैसे कद्दावर मंत्री को बर्खास्त किया जाना और फिर उन्हें वापस लेना इतनी बड़ी घटनाएं हुई हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सपा में विलय के लिए उन्होंने कोई आवेदन नहीं किया था और ना ही कोई पहल की थी। मुलायम सिंह यादव ने बुलाया बात किया और कहा कि यह तुम्हारा पुराना घर है आओ। उन्होंने कहा कि अब वह तीसरा मोर्चा बनायेंगे जिसमें कुल 17 छोटी पार्टीयां हैं जिनको दरकिनार कर दिया गया है। हम लोगों की ख्वाहिश है कि एक मोर्चा बनाया जाय। उन्होंने कहा कि यह जो मोर्चा बने वह अपने दम पर 50 से 75 सीट जीत कर आये ताकि उ0प्र0 में अब किसी की सरकार बने तो इस मोर्चे के समर्थन से बने।

उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने में जो पैसा है एक प्रतियोगिता चली है कि ज्यादा प्रचार मोदी ने किया कि उ0प्र0 की सरकार मीडिया में करेगी। सरकार के खजाने में जनता की कमाई का यह पैसा विज्ञापनों में अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बर्बाद किया जा रहा है।

Related

NEWS UP 6544289688007133418

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item