जायसवाल समाज सेवा समिति ने किया 101 पौधों का रोपण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/101.html
जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा 101 पौधरोपण व तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का कार्यक्रम बुधवार को नगर के उर्दू बाजार वार्ड में इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’ के संयोजकत्व में विष्णु सहाय के प्लाट पर हुआ। तत्पश्चात् घर-घर जाकर तुलसी का पौधा भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इनको संरक्षित करना चाहिये। नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये जिससे आने वाले समय में पर्यावरण शुद्ध रहे। इसके अलावा जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव (युवा) आशुतोष जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, केके जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल, ओम जायसवाल, अमित जायसवाल, सन्तोष जायसवाल के अलावा तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामन्त्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने स्वजातीय बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

