aajtaktimes

फेसबुक पर भिड़ गईं ननद-भौजाई, थाने पहुंची लड़ाई

बरेली। बानखाना की नीलोफर उर्फ बेनजीर अशरफी और उनकी ननद अदीबा के बीच फेसबुक पर ऐसी जुबानी जंग हुई कि मामला थाने में पहुंच गया। नीलोफर ने अदीबा पर अश्लील टिप्पणी और गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
यह कहानी 15 जून को शुरू हुई थी। नीलोफर का फेसबुक पर बेनजीर अशरफी के नाम से प्रोफाइल है। उन्होंने 15 जून को एक कहानीनुमा लंबी पोस्ट की। पोस्ट के जरिए उन्होंने बदलते परिवेश पर टिप्पणी की थी। मगर यह टिप्पणी उनकी रिश्ते की ननद अदीबा को पसंद नहीं आई। आरोप है कि बदले में अदीबा ने अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए। उनके और उनकी बेटियों के बारे में गलत बातें कही गईं। दो-तीन दिनों तक फेसबुक पर यह बवाल मचा रहा।

Related

UP 2100998134703164170

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item