aajtaktimes

सावन के अन्तिम सोमवार में शिवभक्तों का उमड़ा जन सैलाब

बाराबंकी। श्रावण मास के आखिर सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा भीड़ इतनी ज्यादा
थी कि उसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार देर रात
से ही मंदिर के कपाट खोल दिये गये। हर हर महादेव के जयकारो से पूरा परिसर
गुंजाये मान था। धूप अगरबत्ती घण्टा घड़ियालो की आवास से भक्ति मय बना रहा
है। मंदिर पुजारी आदित्य तिवारी ने बताया कि अब की बार भीड़ बहुत ज्यादा
रही। कई किलो मीटर की लगी लम्बी लाइन इस बात की गवाही दे रही थी कि करीब
5 श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। बुढ़वल
मिल से लेकर गनेशपुर के किनारे तक एन0एच0 28 सी0 राष्ट्रीय राज मार्ग पर
बसों व गाड़ियों का तांता लगा रहा। इन गाड़ियों से उतर कर शिव भक्त अपने
ईस्ट देव को जल चढ़ाने के लिए आतुर रहे। यही नहीं काफी संख्या में शिव
भक्त मंगलवार को भी महादेवा में जुटे रहे। उपजिलाधिकारी आशुतोष दुबे के
नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रही। पूरे महीने के सोमवारों
में एक भी घटनाएं नहीं हुई, जिससे लोग हताहत हुए हों। आखिरी सोमवार पर तो
लोग देर रात से ही लाइन में लगकर दर्शन करते रहे। महादेवा को जाने वाले
सारे राजमार्गाें पर शिव भक्त नाचते गाते मंदिर को जाते दिखाई पड़े। भारी
पुलिस फोर्स व कई उपजिलाधिकारी इस मेले की सुरक्षा हेतु लगाये गये थे। जो
अलग-अलग गेटो पर सुरक्षा व्यवस्था देखते नजर आये। बैरीकैटिंग के पास भी
भारी पुलिस बल सुरक्षा हेतु लगा रहा। एडिसनल एस0पी0 कुंवर ज्ञानेंजय सिंह
स्वयं पूरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं मसौली
अवधेश यादव मंदिर के अंदर एस0ओ0 जैदपुर अशोक सरोज मंदिर गेट के बाहर
एस0ओ0 बदोसरांय संजय यादव लाइन सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाल फतेहपुर
निकास द्वार पर नजर आये। वहीं फतेहपुर क्षेत्राधिकारी दिनेश सिंह रामनगर
दुर्गेश ंिसंह व थानाध्यक्ष राजीव सिंह पूरी सुरक्षा को चाक चौबन्द किये
हुए थे। खूब हुई चारियां लोकल पुलिस करती रही वसूली वहीं बाहरी पुलिस ही
ड्युटी पर तैनात दिखी। लोकल पुलिस महादेवा मंे चार पहिया वाहनों से वसूली
करने में लगी रही। जनचर्चा यह रही कि रामनगर पुलिस द्वारा 200 रू0 प्रति
बस व छोटे वाहनों से जबरन वसूले गये। बस के ड्राइवरों का कहना था, कि भाई
पुलिस थी नहीं देता तो मार खाता।

Related

UP 4716465421145150559

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item