aajtaktimes

करंट से महिला की मौत, तीन गंभीरकरंट से महिला की मौत, तीन गंभीर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक महिला
की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घटना में वेल्डिंग की दुकान प र काम
कर रहे तीन व्यक्ति गंभीर रुप से झुलस गये। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे थाना कोठी क्षेत्र के
ग्राम नक्टा सेहरिया निवासी केशवराम की पत्नी सुनीता देवी शौंच के लिये
गयी थी। तभी रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार के चपेट में आ गयी। और
तत्काल ही उसकी मौके पर मौत हो गयी। दूसरी घटना आज दोपहर तीन बजे केसरगंज
चौराहे पर घटी चौराहे पर स्थित योगेन्द्र निवासी डेढ़िया की वेल्डिंग की
दुकान है। दुकान पर ही ग्राम छेदा मियां का पुरवा निवासी इन्द्रेश पुत्र
भगौती काम करता था। अचानक वेल्डिंग की दुकान में करंट उतर गया और करंट की
चपेट में दुकान मालिक योगेन्द्र, इन्द्रेश व उसका एक सहयोगी गंभीर रुप से
झुलस गया। स्थानीय नागरिकों ने किसी तरह से बिजली विभाग के अधिकारियों को
इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद की।
फिर स्थानीय लोग तीनों व्यक्तियों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र कोठी ले गये। जहां पर डाक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर
दिया। देखने से लग रहा था कि तीनो की हालत काफी चिंता जनक है। एक साथ घटी
इन घटनाओं के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सभी लोग
बिजली विभाग के अधिकारियों को कोस रहे हैं।

Related

UP 6879618007501557933

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item