लोहे के 22 गाटर चोरी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/22.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में हौंसलाबुलंद चोरों ने हजारों रूपये के लोहे के गाटर को पार कर दिया जिसकी जानकारी मंगलवार को सुबह हुई तो पीड़ित ने पुलिस को अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर से चोर लोहे का लगभग 22 गाटर उठा ले गये। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई तो पुलिस को अवगत कराया गया।

