aajtaktimes

शर्म हो तो इस्तीफा दे सपा सरकारः संजीव उपाध्याय

जौनपुर। बुलन्दशहर हाइवे पर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना की चहुंओर भर्त्सना की जा रही है। इस वारदात पर सपा सरकार को घेरने व इस्तीफा देने की मांग उठने लगी है। राष्ट्रीय जनगौरव पार्टी की बैठक मंगलवार को जोगियापुर स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर राष्ट्रीय संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय उपाध्याय बाबा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उक्त अमानवीय घटना की निन्दा करते हुये कहा गया कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। आये दिन महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि अगर सरकार में जरा भी शर्म है तो उसे मानवता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये और विधानसभा चुनाव होने तक राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिये। इस अवसर पर जय कुमार बाल्मिकी, राजेश गुप्ता, पवन पाण्डेय, आदर्श चौहान, शेखर विश्वकर्मा, रिंकी गुप्ता, अक्षय राय, महेश उपाध्याय, रितेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, डा. सुनील मिश्रा, अमित मौर्य, अरविन्द गुप्ता, गौतम बिन्द, सुनील गुप्ता, सन्तोष उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव सुनील उपाध्याय ने किया।

Related

UP 1353945639411780835

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item