27 को होगा वृहद रोजगार मेला का आयोजनः राजीव सिंह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/27_23.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के आदेशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन द्वारा “वृहद रोजगार मेला” का आयोजन 27 अगस्त को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में सुनिश्चित है। इस मेले के माध्यम से विभिन्न पदों पर 1200 बेरोजगारों को भर्ती करने की योजना है जिसके लिये न्यूनतम 7500 से 25000 रूपये प्रतिमाह वेतन$भत्ते का भुगतान चयनित अभ्यर्थियों को करेगी। मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अगस्त को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ अपना बायो डाटा लेकर चयन प्रक्रिया (लिखित/साक्षात्कार) में सम्मिलित हो सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिये अभ्यर्थी अपना आनलाइन पंजीयन सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर करा लें। इस आशय की जानकारी राजीव सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी है।

