कांग्रेसी नेता को पुत्रशोक, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_996.html
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र मिश्र विद्रोही के ज्येष्ठ पुत्र व एक निजी शिक्षण संस्थान के संचालक विनोद मिश्र 45 वर्ष की लम्बी बीमारी के चलते मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बक्शा क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी विनोद मिश्र पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका सोमवार को हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। मालूम हो कि स्व. मिश्र कांग्रेसी नेता राजेन्द्र मिश्र विद्रोही के ज्येष्ठ पुत्र एवं युवा कांग्रेसी नेता प्रमोद मिश्र के बड़े भाई थे। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां लोगों ने नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी गयी।

