शिया कालेज में सांसद मुनकाद अली का हुआ ज़ोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_515.html
जौनपुर । बहुजन समाज पार्टी के कई मंडलो के कोऑर्डिनेटर राज्यसभा सांसद मुनकाद अली के जनपद आगमन पर शिया कालेज में हुआ ज़ोरदार स्वागत । शिया कालेज ट्रस्ट कमेटी की अगुवाई में सांसद मुनकाद अली का ट्रस्ट कार्यालय में शिया कालेज प्रबन्ध समिति ने पुष्पगुक्ष भेट कर स्वागत किया । स्वागत के बाद आर डी एम् शिया ट्रस्टी कमेटी के सचिव वरिष्ठ बसपा नेता मोहम्मद हसन तनवीर , शिया इंटर कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , मीना गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक मिर्ज़ा जावेद सुल्तान ने स्मृति चिन्ह देकर सांसद मुनकाद अली को सम्मानित किया । वही मीना रिज़वी शिया गर्ल्स कालेज में प्रबंध समिति एवं स्टाफ द्वारा सांसद का ज़ोरदार स्वागत किया गया । सचिव मोहम्मद हसन तनवीर एवं प्रबंधक मिर्ज़ा जावेद सुल्तान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस मौके पर हसीन असगर ज़ैदी , मोहम्मद मुस्तफा शमशी , गुलाम मेहदी , नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

