जेसीआई शाहगंज सिटी ने सुखद दाम्पत्य जीवन पर लगाया शिविर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_624.html
जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा सुखद दाम्पत्य जीवन पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ जहां वाराणसी से आये प्रशिक्षक जेसी अभिनव चौरसिया एवं रांची से आयी प्रशिक्षक जेसी राखी जैन ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर दोनों प्रशिक्षकों ने जेसी सदस्यों एवं जेसीरेट को दाम्पत्य जीवन को सुखी एवं सुन्दर बनाने के सूत्र बताने के साथ ही कई प्रयोगों के जरिये युगल के आपसी जुड़ाव के महत्व को दर्शाया। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने दोनों प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जेसी अविनाश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जेसी रूपेश जायसवाल, जेसी दीपक जायसवाल, जेसी रविकान्त, जेसी कृष्णा, जेसी संदीप, जेसी अभिषेक अग्रहरि, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी तारिक शेख, जेसी रंजीत साहू, जेसी देवी प्रसाद, जेसी एजाज जाफरी, जेसी आशीष, जेसी अनूप, जेसी सौरभ, जेसी गीता जायसवाल, जेसी आशा गुप्ता, जेसी रीता जायसवाल, जेसी पूनम गुप्ता, डा. डीके गुप्ता, जेसीरेट विश्वानी, जेसीरेट नैन्सी, जेसीरेट अमृता सहित अन्य मौजूद रहे।

