aajtaktimes

कुश्ती प्रेमियों ने प्रधानमंत्री को पत्रक भेजकर की सीबीआई जांच कराने की मांग

मोहम्मद सोहराब 
जौनपुर । वर्ल्ड एण्टी डोपिंग एजेंसी (वाडा) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह को रियो ओलम्पिक से बाहर किये जाने व 4 साल का प्रतिबंध लगाये जाने पर कुश्ती प्रेमियों में जबर्दस्त आक्रोश है। इसी संदर्भ में जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश यदुवंशी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में इस प्रकरण को लेकर सीबीआई जांच हेतु ज्ञापन सौंपा गया। पीएमओ कार्यालय के प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुये डा. यदुवंशी ने कहा कि भारत सरकार इसकी सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय, अन्यथा कुश्ती खिलाड़ियों में हीन भावना का विकास होगा जो खेल जगत व देश हित में नहीं है। डा. यदुवंशी ने यह भी कहा कि जब नेशनल एण्टी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने नरसिंह पहलवान को क्लीन चिट दिया तो उसी समय दोषियों पर कार्यवाही की गयी होती तो यह दिन देखने को न मिलता। उन्होंने कहा कि वाडा सहित खेल पंचाट के सामने सीसी टीवी फुटेज पहुंचा होता तो नरसिंह पहलवान रियो ओलम्पिक में कुश्ती लड़ते और देश के लिये ओलम्पिक से मेडल लेकर लौटते। अन्त में डा. यदुवंशी ने कहा कि अगर सीबीआई जांच शीघ्र ही कराकर दोषियों को सजा नहीं मिली तो हम लोग नरसिंह फैन्स क्लब बनाकर देशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे। प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन सौंपने के दौरान डा. यदुवंशी के अलावा मनोज सिंह यादव, उमा पहलवान, डा. मृत्युंजय, अंकित सम्राट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 1853067441067807755

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item