जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय, व्यवसायिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर नौजवान छात्र संगठन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमण्डल गुरूवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमाकांत त्रिपाठी से मिला। छात्र संगठन ने श्री त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुये शिक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही उक्त शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। इस पर अपर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने जांच टीम बनाकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संगठन के पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेन्द्र पाल, शिवम सिंह, सुभम तिवारी, सुमित सिंह, अंकित सिंह सहित तमाम छात्र शामिल रहे।