कौशाम्बी में लूट का खुलासा , 3 अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/3_3.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कौशाम्बी जिले की इंटेलिजेंस विंग के टीम एवं कोखराज पुलिस ने 6 जून को शराब व्यवसाई से हुई 1 लाख 60 हज़ार रुपये की लूट का खुलासा कर दिया। लूट में शामिल 3 बदमाशो को लूट में प्रयुक्त बाइक 20 हज़ार रुपये और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।कोखराज थानाध्यक्ष और इंटेलिजेंस विंग की टीम ने यह खुलासा किया है। पकडे गए 3 बदमाशो का सहयोगी और मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार है। कोखराज पुलिस ने बताया की 6 जून को कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाइपास के पास शराब की दुकानों से वसूली कर घर जा रहे शराब व्यवसाई हिमांशु जायसवाल से बदमाशो ने तमंचे की नोक पर लूट की थी। मुखबिर की सुचना पर 3 बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक बदमाश अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।