aajtaktimes

3 अक्टूबर को शिवसैनिक करेंगे आत्मदाह

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण की घोषणा न किये जाने
से नाराज होकर शिवसैनिकों ने आगामी 3 अक्टूबर को लखनऊ विधानसभा के सामने
सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। उक्त जानकारी देते हुए शिवसैनिक नेता
उमाशंकर द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने हर चुनाव राम मंदिर के नाम पर जीता
है और देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा दिया है। उन्होने कहा कि अगर 2
अक्टूबर तक भाजपा नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की घोषणा नही
की तो आगामी 3 अक्टूबर को सैकड़ो की संख्या में शिवसैनिक लखनऊ विधानसभा के
सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे। इस मौके पर कमलेश सिंह चौहान, गिरजा शंकर
वर्मा, राजेश कुमार गौतम, उमेश यादव, नीरज विश्वकर्मा, प्रेमलता गौतम,
मुन्नी देवी सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।

Related

UP 151200793543853782

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item