चालक परिचालक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_620.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत आज सुबह एक स्कूल बस को रोक कर दो
दबंगो ने बस पर सवार छात्राओं से जमकर अभद्रता की जब बस चालक व परिचालक
ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने दोनो की पिटाई कर दी। चालक ने थाना
असन्द्रा में दो लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने
जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र
के शांति देवी महाविद्यालय हथौंधा की स्कूली बस छात्राओं को लेकर देवीगंज
से सिद्धौर आ रही थी। अभी वह कस्बा सिद्धौर पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो
युवकों ने बस को ओवरटेक किया और बस के रुकते ही दोनो युवक बस के अन्दर
घुस गये। युवकों ने अन्दर बैठी स्कूली छात्राओं के साथ जमकर अभद्रता की।
जब इसका विरोध बस चालक और परिचालक ने किया तो इन दबंगो ने दोनो के साथ
जमकर गाली गलौज की और बाद में पिटाई कर दी। कस्बे में मौजद नागरिकों ने
जब उक्त नजारा देखा तो नागरिकों के पहुंचने पर दोनो दबंग गाड़ी सहित भाग
गये। बस चालक ने पहले इसकी शिकायत सिद्धौर चौकी पुलिस से की और बाद में
थाना असन्द्रा जाकर ग्राम सरसा निवासी हरीश सिंह और ग्राम दुनिया का
पुरवा निवासी सोनू सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घटना के बारे में चौकी
प्रभारी का कहना है कि मोटर साइकिल चालकों को पास न देने के कारण इन
लोगों ने चालक व परिचालक को पीटा है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होने
स्कूली छात्राओं से छेड़खानी और अभद्रता की घटना से इंकार किया है।