aajtaktimes

सपा की कानून व्यवस्था ध्वस्त: शुक्ला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हैदरगढ़ कौशलेन्द्र शुक्ला
ने आज कई ग्राम पंचायतों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में
लग जाने के आदेश दिये हैं। इस मौके पर बोलते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि
आज पूरा प्रदेश भाजपा मय हो गया है और आगामी सरकार भाजपा की बननी तय है।
उन्होने आगे कहा कि कार्यकर्ता अभी से गांव गांव जाकर मतदाताओं से
सम्पर्क करें और केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित कारी योजनाओं
को बतायें। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर मामले में पूरी तरह से
नकारा साबित हुई है। श्री शुक्ला ने ग्राम सादुल्लापुर, मोहब्बतपुर,
दौलतपुर, मंशारा आदि गांवो में बैठक करके कार्यकर्ताओं के कार्यों की
समीक्षा की। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Related

UP 2321583515067755945

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item