aajtaktimes

पत्नी ने तीन सगे भाईयों के विरुद्ध तहरीर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत बीती रात बिजली पोल पर चढ़कर लाईट ठीक कर
हरे एक युवक की करंट लग जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने गांव के
ही तीन लोगों के विरुद्ध इस घटना में जिम्मेदार बताते हुए थाने में
शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के
अनुसार थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी अमित कुमार पुत्र
स्व. रघु छोटा मोटा बिजली का मिस्त्री था। रात 8 बजे के करीब गांव के ही
बंशीलाल के तीन लड़के अमित के घर पहुंचे और यह कहा कि मेरे घर की लाइट पोल
से खराब है जरा देख लो और सही कर दो। इसके बाद अमित आनन फानन में विद्युत
पोल पर चढ़ गया। अभी वह लाइट ठीक ही कर रहा था कि अचानक विद्युत सप्लाई आ
गयी और पलक झपकते ही अमित पोल से नीचे आ गिरा। जिसकी मौके पर ही मौत हो
गयी। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 2374113972484502945

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item