aajtaktimes

दुघर्टना में बाइक चालक की मौत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत बीती रात बाइक से घर लौट रहे एक युवक की
गाड़ी नील गाय से टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना
मिलने पर पुलिस टीम ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी इलाज
के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम टेड़वा निवासी
रामरुप पुत्र आधार सतरिख क्षेत्र के ग्राम भिटौलीकला में स्थित आरबी
भट्ठे पर मजदूरी करता था। बीती शाम वह घर आया था और रात करीब 8 बजे अपने
घर से भट्ठे को जा रहा था। अभी वह गोमती पुल के पास पहुंचा ही था कि उसकी
गाड़ी से नीलगाय टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रुप से वहीं पर घायल होकर गिर
गया। देर रात जब पुलिस टीम गश्त पर थी। तो उन लोगों ने घायल रामरुप को
देखा। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने घायल रामरुप को जिला अस्पताल
पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 5468556942630985812

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item