aajtaktimes

विधायक ने असाध्य रोग पीड़िता को दिया 75 हजार का चेक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश की सपा सरकार ने गरीबों के दुख दर्द को समझा है और
सरकार की यही कोशिश रही है कि हर गरीब मजलूम लोगों की मद्द की जा सके।
उक्त बात विधानसभा जैदपुर के सपा विधायक रामगोपाल रावत ने असाध्य रोग से
पीड़ित रुबिया बानो पुत्री मो. इल्यिाश को 75 हजार की चेक देने की दौरान
कही। उन्होने आगे कहा कि पैसो के अभाव से गरीब दम तोड़ देता था कि आज बड़े
दिल के बड़े मन के मुख्यमंत्री अलिखेश यादव ने प्रत्येक विधायक को अपनी
विधायक निधि से इलाज हेतु भी धनराशि निर्गत करने की स्वीकृत की है। जिससे
दर्जनों मेरे क्षेत्र के लोगो को आर्थिक सहायता देकर अस्पतालों से स्वस्थ
होकर घर वापस लौटे है। इन्ही गरीबो की शुभ कामनाओ से पुन सत्ता मे वापसी
करेगी समाजवादी सरकार जिससे लोगो की सहायता बन्द न हो। इस अवसर पर डीडीसी
कृष्ण कुमार रावत, हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार शाह, प्रधान
फतेहपुर मोहम्मद, पूर्व प्रधान कृपाशंकर रावत, राजेश यादव, राम सेवक यादव
आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 7232245951865808715

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item