aajtaktimes

चौपाल लगाकर पीड़ गांव में सदर विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार ने जनहित में अनेको जनहित कल्याणकारी योजनाए
बनाकर उनको अमली जामा पहनाया है। जिससे प्रदेश के गरीबों, किसानों,
छात्रो व मजदूरों को सम्पूर्ण लाभ मिल रहा है। समाजवादी सरकार ने उत्तर
प्रदेश को विकास के मायने में प्रथम स्थान पर लाकर खड़ा किया है। उक्त
विचार आज देवां विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पीड़ में चौपाल लगाकर तथा
पूरे गांव का पैदल भ्रमण करके सभी की समस्याए सुनने के पश्चात सदर विधायक
धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि
युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नेतृत्व में उत्तर प्रदेश
ने बहुत ही तेजी के साथ उन्नति की है। पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश को
पूरी तरह से लूट कर बर्वाद कर दिया था समाजवादी सकरार बनने के बाद उत्तर
प्रदेश को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़े कठिन
परिश्रम करके विकास कार्यो की गंगा बहाने एवं रोजगार के नए रास्ते सृजन
किये। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राम चन्द्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव,
रमेश यादव, मो. रिजवान संजय, संजय मिश्रा, नन्हेंलाल यादव, विनय यादव,
कैलाश यादव, विनय यादव, रवि कुमार मिश्रा पूर्व प्रधान, देवी सरन
प्रजापति, रोशन लाल प्रजापति, ठाकुर राम सिंह, सुरेश चन्द्र मौर्य, जागेश
मौर्य, उमेश चन्द्र मौर्या, रमेश चन्द्र मौर्या समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 8755770647183024643

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item