aajtaktimes

टाटा 407 कम्पनी ने जौनपुर में मनायी 30वीं वर्षगांठ

जौनपुर। टाटा मोटर्स कम्पनी द्वारा शुक्रवार को टाटा 407 की 30वीं वर्षगांठ मनायी गयी जहां कम्पनी के तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा सैकड़ों ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कम्पनी द्वारा जौनपुर में स्वीकृत वर्कशाप शुभम आटो सर्विस गौराबादशाहपुर के विथार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों से फीडबैक लेते हुये उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस मौके पर शिविर लगाकर लोगों का हेल्थ चेकप कराया गया।
 इस दौरान पिछले 19 साल से टाटा 407 के ग्राहक मुमताज अहमद ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् टाटा मोटर्स कम्पनी के सीएसएम राजेश सोनी व कम्पनी की नयी उत्पाद प्रोलाइफ के हिमांचल पाण्डेय ने टाटा उत्पादों के रख-रखाव सहित अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराया। अन्त में शुभम आटो सर्विस के एमडी संतोष जायसवाल एवं अमित जायसवाल ने समस्त अतिथियों सहित आगंतुकों का स्वागत करते हुये ग्राहकों को हरसंभव अच्छी सर्विस देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश यादव, वीरेन्द्र यादव, अरमान खान, अर्जुन यादव, प्रदीप बंसल, रानू यादव, प्रवीण यादव, राजू गुप्ता, शिवशंकर वर्मा, शिव कुमार यादव, साबिर अली, राकेश सिंह, रमेश पाल के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

Related

UP 4554078972323360980

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item